मांडू बस्ती में दुर्गा पूजा समिति का गठन, अजय कुमार बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडू बस्ती में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, नई समिति का गठन किया गया। अजय कुमार को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

मांडू, रामगढ़: स्थानीय मांडू बस्ती दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में रामनारायण साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. सप्तमी के दिन भगवती भक्ति जागरण कराने पर भी सहमति बनी.

विज्ञापन

पूजा के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया. इसमें अजय कुमार को अध्यक्ष, परीक्षित कुमार उर्फ बिट्टू को सचिव, सत्येंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार और अरविंद कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया. जितेंद्र कुमार व विकास कुमार सहसचिव और सहदेव साव सह कोषाध्यक्ष बनाये गये. छोटेलाल साव को संरक्षक चुना गया.

कार्यकारिणी में तालेश्वर साव, नवरत्न कुमार, रणधीर कुमार, सुशील कुमार, राजदीप कुमार, विवेक कुमार व रामचंद्र प्रसाद को शामिल किया गया. निगरानी समिति में महेश प्रसाद मंडल, कुलदीप प्रसाद, संजय मंडल, बसंत कुमार, नंद किशोर प्रसाद, गंगेश्वर प्रसाद, प्रकाश नारायण व आशुतोष कुमार को शामिल किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola