घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
पतरातू के तालाटांड़ में महिला के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पतरातू, रामगढ़: तालाटांड़ निवासी गुलबस्ता परवीन ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए पतरातू थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आवेदन में महिला ने बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर थी. इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर में चोटें आयीं. महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की.
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है. उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए