डाड़ी मंडल भाजपा कार्यशाला में संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित भाजपा के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा डाड़ी मंडल की कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प अभियान की रूपरेखा तय की गई।

विज्ञापन

गिद्दी, रामगढ़: भाजपा डाड़ी मंडल स्तरीय कार्यशाला शनिवार को रैलीगढ़ा पंचायत सचिवालय में मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रखंड में संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन व जनकल्याणकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया.

संचालन मंडल महामंत्री बृजकिशोर पाठक व बिहारी प्रजापति ने किया. मौके पर जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, राजू रंजन तिवारी, गुंजन साव, बसंत कुमार प्रजापति, दिनेश यादव, उमेश प्रकाश सिंह, चंदन सिंह, कृष्णा राम, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, सुजीत राम, चंद्रशेखर महतो, श्वेता प्रकाश, गिरजा सिंह, मुन्ना त्रिपाठी, उमेश कुमार बेदिया, पिंकी रानी, किशोर राम, योगेश कुमार, बाबू चरण बेदिया उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola