टाटा डीएवी भुईयांडीह में एनसीसी यूनिट व कम्युनिकेशन लैब का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुईयांडीह में एनसीसी यूनिट और कम्युनिकेशन लैब का उद्घाटन हुआ। छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

चैनपुर, रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुईयांडीह में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीसी यूनिट व कम्युनिकेशन लैब का उद्घाटन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के अधिकारी राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि घाटो थाना प्रभारी दीपक कुमार तथा राष्ट्रीय एथलेटिक्स विजेता राजीव रंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन

प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. एनसीसी वर्दी में सजे विद्यार्थियों ने अनुशासन का परिचय दिया. स्वागत नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भरा. मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को कैप पहनाकर यूनिट का औपचारिक शुभारंभ किया. अतिथियों ने कम्युनिकेशन लैब का भी उद्घाटन किया.

दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. अतिथियों ने कहा कि एनसीसी व कम्युनिकेशन लैब विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में सहायक होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola