हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मकता

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर के एपेक्स पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर के जरिए हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत और महत्व को दर्शाया।

विज्ञापन

चितरपुर, रामगढ़: हिंदी दिवस के अवसर पर एपेक्स पब्लिक स्कूल, मारंगमरचा में शनिवार को पोस्टर प्रदर्शनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, गौरव, उपयोगिता और समृद्ध विरासत को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किये.

विज्ञापन

पोस्टरों के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता तथा भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया. हिंदी शिक्षिका सुनीता कुमारी और संध्या कुमारी ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य और भावनात्मक जुड़ाव की महत्वपूर्ण कड़ी है.

प्रधानाध्यापक रामनरेश सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. विद्यार्थियों को हिंदी के विकास, संरक्षण और सम्मान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola