शब्बीर अहमद कुरैशी व्यक्ति नहीं, विचारधारा थे : भाकपा

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के पूर्व विधायक कॉ शब्बीर अहमद कुरैशी उर्फ भेड़ा सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर उपस्थित भाकपायी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में झारखंड राज्य किसान सभा का छठा जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया और किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ के पूर्व विधायक शब्बीर अहमद कुरैशी उर्फ भेड़ा सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर मंजूर भवन, झंडा चौक में झारखंड राज्य किसान सभा रामगढ़ जिला परिषद का छठा जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता घनेनाथ चौधरी व महिला किसान नेता नगीना देवी ने की. शुरुआत शहीद शब्बीर अहमद कुरैशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि किसानों की जमीन औने-पौने भाव में लूटी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार भी केंद्र सरकार के साथ जमीन लूट में शामिल है. उन्होंने कहा कि शब्बीर अहमद कुरैशी उर्फ भेड़ा सिंह व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे. किसान सभा के प्रदेश संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत और हजारीबाग जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने भी संबोधित किया. संचालन जिला सचिव कयूम मलिक ने किया.

सम्मेलन में 21 सदस्यीय नयी जिला कमेटी का चुनाव किया गया. घनेनाथ चौधरी को अध्यक्ष, पूर्व मुखिया कमालुद्दीन अंसारी को सचिव, पवन सिंह को उपाध्यक्ष और चितरंजन महतो को सहायक सचिव चुना गया. सम्मेलन में मनोज महतो, अजीत उपाध्यक्ष, संतोष महतो, मीठालाल महतो, कोविल कुमार, मनोज पहन, नंदन माली, विनोद ठाकुर, वासुदेव महतो, करमाली टेजन महतो, मेवालाल प्रसाद, दशरथ राम, पोचाई प्रसाद, नगीना देवी, नेमन यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के किसान प्रतिनिधि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola