मांडू में 14 सितंबर से दो दिवसीय गणेश पूजा उत्सव

Updated:
विज्ञापन

पूजा के लिए बनता मंडप | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडू में गणेश पूजा को लेकर उत्साह है। 14 सितंबर को पंडाल का उद्घाटन होगा और 15 सितंबर को महाभोग का वितरण किया जाएगा। जानिए आयोजन की पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

मांडू, रामगढ़: मांडू में गणेश पूजा उत्सव को लेकर पूजा समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस वर्ष समिति द्वारा दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जायेगा. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी.

विज्ञापन

पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. वहीं रात में भव्य कीर्तन का आयोजन होगा. इसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान गणेश की आराधना करेंगे.

15 सितंबर को महाभोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जायेगा. पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद, सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार और संरक्षक रमेश साहू ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा. समिति के सदस्य पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola