मायल रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क की मरम्मत करवाते सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर के मायल रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

चितरपुर, रामगढ़: बड़कीपोना स्थित मायल रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य रविवार को शुरू कराया गया. सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल की पहल से जेसीबी लगाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जा रहा है. सड़क के गड्ढों को समतल करने के साथ मिट्टी-मोरम डाला जा रहा है.

विज्ञापन

इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मायल रेलवे साइडिंग की ओर बड़े वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क काफी जर्जर हो गयी थी. जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गये थे. बारिश का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी.

ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे. समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने तत्काल सड़क को चलने लायक बनाने का निर्देश दिया. मौके पर रमेश दांगी, प्रदीप कुमार, नंदकिशोर राम दांगी, राजीव कुमार, पवन कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola