युवक के सिर पर डंडे से वार कर घायल करने का आरोप, मां-बहन से भी मारपीट की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

रामगढ थाना में शिकायत करने पहुंचे मारपीट में घायल करण, उसकी मां व बहन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के बाजारटांड़ निवासी करण कुमार राम ने मनतागढ़ा निवासी धीरज करमाली समेत अन्य पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. गुरुनानक स्कूल जाते समय हुए हमले में युवक के सिर पर डंडे से वार किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. शहर के बाजारटांड़ निवासी करण कुमार राम ने मनतागढ़ा निवासी धीरज करमाली समेत अन्य युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में करण ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार, करण गुरुनानक स्कूल काम करने जा रहा था. इसी दौरान धीरज करमाली अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया. शिकायत में प्रथम कुमार, अंश करमाली समेत कई युवकों को आरोपी बनाया गया है. करण के अनुसार, उसकी मां और बहन बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola