रेलवे के नोटिस से महुआ टोला के ग्रामीणों में चिंता, सांसद-विधायक से मांगी राहत

Updated:
विज्ञापन

सांसद और विधायक से अपनी पीड़ा साझा करते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भदानीनगर के महुआ टोला में रेलवे की जमीन पर बने घरों को हटाने के नोटिस ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशनलाल चौधरी से मुलाकात की है. उन्होंने सुरक्षित आश्रय और वैकल्पिक व्यवस्था के बिना हटाए जाने पर आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

भदानीनगर. महुआ टोला में रेलवे की जमीन पर बने दुकान-मकान को 10 दिन के अंदर हटाने के रेलवे के नोटिस के बाद स्थानीय लोगों में चिंता है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के दौरे के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्या बतायी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से यहां रहकर जीवन-यापन कर रहे हैं. अचानक हटाये जाने से उनके सामने रहने और रोजगार का संकट खड़ा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षित जगह और वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना हटाया जाना उनके लिए मुश्किल होगा.

इस पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए रेल प्रबंधन की कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन वर्षों से रह रहे लोगों की समस्या को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. उन्होंने संबंधित विभाग से वार्ता कर ग्रामीणों को कुछ मोहलत दिलाने का आश्वासन दिया, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था कर सकें. सांसद ने कहा कि इतनी जल्दी कार्रवाई न हो, इसके लिए विभाग से बात की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola