ePaper

..संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : शाहजादा अनवर

Updated at : 05 May 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
..संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : शाहजादा अनवर

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ राज्य स्तरीय रैली रांची के धुर्वा में छह मई को निकाली जायेगी

विज्ञापन

फोटो फाइल 5आर-9- कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कांग्रेसी. छह मई को रांची के धुर्वा में होगी संविधान बचाओ रैली रामगढ़. कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ राज्य स्तरीय रैली रांची के धुर्वा में छह मई को निकाली जायेगी. इस रैली के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार की संविधान विरोधी चेहरा को उजागर किया जायेगा. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने होटल लॉ मेरीटॉल के सभागार में सोमवार को प्रेसवार्ता की गयी. प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक जेपी भाई पटेल, महासचिव बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश सचिव सीपी संतन मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रेसवार्ता में शहजादा अनवर ने कहा कि कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली एक संवेदनशील विषय है. कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद के अंदर व बाहर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. कहा कि भाजपा नेतृत्व की सरकार लगातार संविधान पर कुठाराधात कर रही है. देश की संस्थाओं को कमजोर कर रही है. कार्यपालिका, विधायिका व मीडिया को भी समय-समय पर निशाना बना रही है. यह सब भाजपा के नेतृत्व के संरक्षण में हमला किया जा रहा है. कहा कि 2014 के बाद से गैर भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है. राज्यपाल को राजनेता की भूमिका के लिये उपयोग किया जा रहा है. सीबीआई जैसी संस्था में भी आपस में काफी अंर्त विरोध देखा जा रहा है. विधायक ममता देवी ने कहा कि राहुल गांधी को लोक सभा में बोलने से रोका जा रहा है. कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक संघर्ष कर रही है. छह मई को रांची में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, जेनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बधेल, सैयद नासिर, गुरदीप सफाल, स्टेट जीएस के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदीप यादव व प्रदेश के मंत्री वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसमें रैली में रामगढ़ जिला से मजबूत भागीदारी होगी. पूर्व विधायक सह मंत्री जेपी भाई पटेल ने कहा कि देश के अंदर जो चल रहा है. यह किसी से छुपा नहीं है. हर लोग संविधान बचाने में लगे हैं. देश में 2014 के बाद से तानाशाह की सरकार चल रही है. पार्टी के नेता व विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने व जातीय जनगणना की मांग लगातार हर मंच से उठाते रहे हैं. भाजपा की सरकार ने जातीय जनगणना की घोषणा की है. संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने किया. प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेता रंधीर गुप्ता, दिनेश मुंडा, शहजाद खान, बलराम साव, जर्नादन पाठक मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola