पतरातू: PVUNL के खिलाफ 8 सितंबर को मजदूरों का हल्लाबोल, धरना-प्रदर्शन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपस्थित श्रमिक संघ के लोग | Prabhat Khabar Network

पतरातू में पीवीयूएनएल की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल झारखंड श्रमिक संघ 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगा। जानिए क्या है पूरी मांग और आंदोलन की रणनीति।

विज्ञापन

पतरातू. अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक रविवार को चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित की गयी. अध्यक्षता संघ के केंद्रीय सचिव बबलू सिन्हा ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया. बैठक में पीवीयूएनएल प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप

बैठक में मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि पीवीयूएनएल में मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. इंजीनियर इंचार्ज स्तर पर मनमाने तरीके से कार्य करने और मजदूरों को काम से बैठाने के लिए कमियां निकालने का आरोप लगाया गया.

संघ के सदस्यों ने अस्पताल में मजदूरों की जांच व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जतायी. मजदूर नेताओं का कहना है कि जांच प्रक्रिया जटिल होने के कारण गेट पास बनने में परेशानी हो रही है, जिससे कई मजदूरों को काम से बैठना पड़ रहा है.

जांच व्यवस्था सरल करने की मांग

संघ ने अस्पताल की जांच व्यवस्था को सरल बनाने और जल्द ईएसआइसी चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की. संघ ने चेतावनी दी कि आठ सितंबर के धरना-प्रदर्शन के बाद भी यदि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो अस्पताल की कार्यप्रणाली ठप करने की दिशा में आंदोलन किया जायेगा.

बैठक में संघ अध्यक्ष अनिकेत कुमार सहित कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, पंकज कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola