पतरातू में धूमधाम से मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की छठी, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर
भजन कीर्तन करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
पतरातू के पीटीपीएस हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन धूमधाम से हुआ. श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया.
पतरातू (रामगढ़). पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
छठी के अवसर पर महिलाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की गयी. इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. भक्तिमय गीतों और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन प्रस्तुत कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद
आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा की कीर्ति चौहान बनीं मास कम्युनिकेशन की टॉपर, मिला गोल्ड मेडल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए