सांस्कृतिक कार्यक्रम से निखरती है बच्चों की प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांस्कृतिक कार्यक्रम से निखरती है बच्चों की प्रतिभा

विज्ञापन

रामगढ़. आकर्ष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को शिशु ज्ञान मंदिर व आकर्ष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार व विशिष्ट अतिथि धनंजय कुमार, तिलक राज मंगलम, अमित सिन्हा व छोटू वर्मा थे. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि कुमारी नीलम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अनुष्का शर्मा को सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर भवानी शंकर, लव कुमार, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, बेबी कुमारी, शोभा मालाकार, आशीष कुमार, अशोक पॉल, पूनम देवी, दीपा गुप्ता, कृति कुमारी, चंदा प्रमाणिक मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola