दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन

गिद्दी. बड़की लारी निवासी राजू प्रजापति ने अपनी पुत्री सुमित्रा देवी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है. राजू प्रजापति ने गिद्दी थाना से लिखित शिकायत की है. राजू प्रजापति ने बताया कि 15 अप्रैल 2022 को उनकी पुत्री सुमित्रा देवी का विवाह रिकवा निवासी रविंद्र प्रजापति के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ है. विवाह के एक साल बाद रवींद्र प्रजापति अपनी पत्नी सुमित्रा से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी की गयी है. पीड़िता के पिता का आरोप है कि 19 अगस्त की रात रवींद्र प्रजापति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुमित्रा की पिटाई भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola