बच्ची देवी सेवा समिति ने सामग्री बांटे

फोटो फाइल 19 आर-4- चाय छन्नियां व लकड़ी के चम्मच के साथ समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में बच्ची देवी सेवा समिति ने स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत दुकानदारों को स्टील की चाय छन्नियां और लकड़ी के चम्मच वितरित किए।
रामगढ़. सामाजिक संस्था बच्ची देवी सेवा समिति ने रविवार को रामगढ़ शहर में स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्टील की चाय छन्नियों व लकड़ी के चम्मच का नि:शुल्क वितरण किया. अभियान के तहत चाय दुकानों, होटल संचालकों, फल व जूस विक्रेताओं सहित अन्य छोटे व्यवसायियों के बीच सामग्री वितरित कर सुरक्षित व टिकाऊ वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया. सचिव जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रही है. झारखंड सेवा समिति के संरक्षक मनोज मंडल व प्रधानाचार्य कैलाश राम ने समिति की इस पहल को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाला सराहनीय अभियान बताया. कार्यक्रम में भोला शर्मा, कमलेश कुमार, राजू सरकार, चंद्रदीप राम, संतोष महतो, कुश कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार व सुमित कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










