पैंकी मुंडा टोली में मंडा पूजा को लेकर कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
पैंकी मुंडा टोली में मंडा पूजा को लेकर कमेटी गठित

पैंकी मुंडा टोली में मंडा पूजा को लेकर कमेटी गठित

विज्ञापन

कुजू. पैंकी मुंडा टोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को मुंडा पूजा के आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बरतू मुंडा ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ मई को उपवास के साथ मंडा पूजा का आयोजन किया जायेगा. 10 मई को समापन कार्यक्रम होगा. बैठक में मंडा पूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन भी किया गया. सर्वसम्मति से बरतू मुंडा को अध्यक्ष, राजू भुइयां को उपाध्यक्ष, अमरदीप मुंडा को सचिव तथा अजय राम और किशन मुंडा को सह सचिव बनाया गया. तेजलाल मुंडा को कोषाध्यक्ष, नागेश्वर मुंडा एवं गणेश भुइयां को उप कोषाध्यक्ष तथा शंभू राम कालिंदी को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में फुल्लू मुंडा, संतोष मुंडा, विकास, जगन्नाथ, महेश मुंडा, मुकेश, शंकर मुंडा, राजेंद्र, संजय मुंडा, दशरथ मुंडा, सुरेश मुंडा, शिवा मुंडा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola