पतरातू में PM आवास की सूची से 78 नाम हटाने पर विवाद, लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में दिया आवेदन
प्रखंड कार्यालय पहुंचे लाभुक : Prabhat Khabar
पतरातू में बिना ग्रामसभा पीएम आवास योजना की सूची से 78 नाम हटाने पर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में सौंपा आवेदन, जांच की मांग की.
पतरातू : पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत के दर्जनों लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से 78 नाम हटाये जाने के मामले को लेकर प्रखंड कार्यालय में आवेदन सौंपा. लाभुकों का आरोप है कि पंचायत में ग्रामसभा किये बिना ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से उनके नाम हटा दिये गये.
आपके शहर में
दोबारा ग्रामसभा कराने की मांग
लाभुकों ने मामले की जांच कराने के साथ दोबारा ग्रामसभा आयोजित कर पात्र लाभुकों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक सूची से नाम हटाये जाने की जानकारी मिली. लाभुकों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को योजना के लिए अयोग्य पाया गया है, तो इसकी जानकारी ग्रामसभा के माध्यम से दी जानी चाहिए थी.
ये भी पढ़ें: झुमरी चाराडीह के राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महाआरती और भजन संध्या का होगा आयोजन
जांच कमेटी गठित : बीडीओ
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से अयोग्य लाभुकों के नाम हटाये गये हैं. मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है. उन्होंने बताया कि जांच में पात्र पाये जाने वाले लाभुकों के नाम 15 सितंबर तक दोबारा सूची में जोड़े जायेंगे.
कई लाभुक रहे मौजूद
आवेदन सौंपने वालों में वार्ड सदस्य अब्बास अंसारी, धनेश्वर करमाली, छोटू करमाली, मजीद अंसारी, शाहिद अंसारी, अकबर अंसारी, युसूफ अंसारी, जुल्फान अंसारी, साजिद अंसारी, हसीब अंसारी समेत कई लाभुक मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: 260 से ज्यादा पहियों वाली गाड़ी से रामगढ़ घाटी में लगा जाम, विशाल मशीन देखने उमड़ी भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए