रामगढ़ में 30 दिनों में साफ होगा मुर्रामकला डंपिंग यार्ड, DC ने दिये निर्देश
मुर्रामकला डंपिंग यार्ड में Legacy Waste के निस्तारण कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त ऋतुराज व मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar
रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने मुर्रामकला डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया और 30 दिनों के भीतर पुराने कचरे के निस्तारण के सख्त निर्देश दिए.
रामगढ़. शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने गुरुवार को मुर्रामकला स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डंपिंग यार्ड में जमा Legacy Waste (पुराने कचरे) के उठाव, परिवहन एवं निस्तारण के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों से कचरे के उठाव और निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली.
आपके शहर में
नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश
उन्होंने निर्देश दिया कि मुर्रामकला डंपिंग यार्ड में जमा पुराने कचरे की सफाई एवं निस्तारण का कार्य 30 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाये. इसके लिए संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए केवल डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर्याप्त नहीं है, बल्कि वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण भी जरूरी है. उन्होंने कचरा संग्रहण, परिवहन एवं निष्पादन की पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
1 सितंबर से शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
1 सितंबर से दोबारा शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में 1 सितंबर 2026 से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य पुनः शुरू किया गया है. इसके तहत घर-घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहित कर उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है. उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क, नाली या खुले स्थानों पर न फेंकें और कचरा केवल डोर-टू-डोर संग्रहण वाहन को ही दें. उन्होंने नागरिकों से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करके देने की भी अपील की.
मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रामगढ़ के निर्माण में जिला प्रशासन और नगर परिषद के प्रयासों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है. सभी नागरिक स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें. मौके पर अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए