पतरातू के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आये नन्हे-मुन्ने

Updated:
विज्ञापन

किड्स ए जूनियर स्कूल के बच्चे व शिशु विद्या मंदिर के बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में | Prabhat Khabar Network

पतरातू के स्कूलों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने कृष्ण-राधा की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़). श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को पतरातू क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कोतो स्थित किड्ज ए जूनियर स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इनमें राधा-कृष्ण बनाओ, भगवान श्रीकृष्ण के चित्र में रंग भरो, कृष्ण की जीवनी पर आधारित निबंध लेखन और चित्र बनाओ प्रतियोगिता शामिल रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किये. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

मौके पर सैकड़ों अभिभावकों के अलावा मनोरमा कुमारी, अशोक सिन्हा, राधिका कुमारी, सुनील सिंह, वैष्णवी कुमारी, नंदिनी कुमारी, विजय ठाकुर, ज्योति कुमारी, ऋतु कुमारी, शाजिया मैम, अतुल सिन्हा और आतिश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे बच्चे

वहीं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू बाजार में भी जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर पहुंचे. बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया.

बच्चों को बतायी गयी कृष्ण की बाल लीलाएं

शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और बाल लीलाओं की जानकारी दी. दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

3 पीटीआर- ए में किड्स ए जूनियर स्कूल के बच्चे, 3 पीटीआर- बी में पतरातू स्थित शिशु विद्या मंदिर के बच्चे  | Prabhat Khabar Network
3 पीटीआर- ए में किड्स ए जूनियर स्कूल के बच्चे, 3 पीटीआर- बी में पतरातू स्थित शिशु विद्या मंदिर के बच्चे | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola