भदानीनगर में भारी बारिश का कहर, पांच खपरैल घर ढहे; कई परिवार बेघर

विज्ञापन

अत्यधिक बारिश के कारण ढहे घर के पास खड़े परिवार के लोग : Prabhat Khabar

रामगढ़ के भदानीनगर में लगातार बारिश से पांच कच्चे घर ढह गए, जिससे ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

भदानीनगर (रामगढ़). लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण भदानीनगर क्षेत्र में कई खपरैल घरों को नुकसान पहुंचा है. बीचा पंचायत के सुथरपुर, लेम और एतियातु में बारिश के कारण पांच खपरैल घर ढह गये. इस दौरान मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गयी, जबकि अनाज और घरेलू सामान बर्बाद हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधन गंझू का घर गिरने से अनाज बर्बाद

सुथरपुर में बुधन गंझू का खपरैल घर बारिश के कारण ढह गया. इससे घर में रखा धान और करीब 50 किलो चावल बर्बाद हो गया. वहीं, लाखो उरांव के घर का सामान मलबे में दब गया, जिसे निकालने में परिवार को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

बकरी की मौत, घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त

राम कुमार बेदिया का घर भी बारिश के कारण गिर गया. इससे घर में रखा कई सामान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, मलबे में दबने से उनकी बकरी की मौत हो गयी. लेम के नारायण बेदिया और एतियातु के नरेश बेदिया का घर भी ढह गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा.

बाल-बाल बचे परिवार, पड़ोसियों के घर ली शरण

गनीमत रही कि घरों के गिरने के दौरान सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गये. हालांकि, उनका अधिकांश सामान मलबे में दबकर खराब हो गया. घर ढह जाने के बाद प्रभावित परिवारों के पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है. ऐसे परिवार फिलहाल पड़ोसियों के घर पर शरण लिये हुए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: DAV पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola