पेंशनर कल्याण समाज का प्रतिनिधिमंडल डॉ सिद्धार्थ से मिला
फोटो फाइल 18 आर-8 अस्पताल के निदेशक को ज्ञापन सौंपते पेंशनर कल्याण समाज के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ पेंशनर कल्याण समाज ने अस्पताल निदेशक डॉ सिद्धार्थ से मुलाकात की। पेंशनरों को इलाज, जांच और दवाओं पर मिलने वाली विशेष छूट की जानकारी दी गई।
रामगढ़. रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में छावनी परिषद सार्वजनिक अस्पताल के निदेशक डॉ सिद्धार्थ पांडे से मिला. इस दौरान अस्पताल के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ पंकज बनर्जी भी उपस्थित थे. डॉ सिद्धार्थ पांडे ने पेंशनरों व उनके आश्रितों को अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि पेंशनरों व उनकी आश्रित पत्नी को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, अत्याधुनिक जांच पर 30 प्रतिशत व दवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा. प्रत्येक माह 25 से 30 तारीख तक पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, संरक्षक दिलीप साहा, दूधेश्वर महतो व सरजू गहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए