पतरातू डैम के नाविकों ने सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, पर्यटन विकास को बड़ी क्षति बताया

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में शामिल नाविक संघ के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के पर्यटन मंत्री के आकस्मिक निधन पर पतरातू डैम के नाविकों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़ : झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पतरातू डैम के नाविकों ने शोकसभा आयोजित कर दुख जताया. इस दौरान नाविकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की.

विज्ञापन

नाविकों ने कहा कि पर्यटन मंत्री से पतरातू डैम सहित क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर काफी उम्मीदें जुड़ी थीं. उनके असामयिक निधन से राज्य के साथ पर्यटन क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है. नाविकों ने कहा कि उनके निधन से पर्यटन विकास की दिशा में बड़ी क्षति हुई है.

शोकसभा में प्रयाग कुमार, वजीर अंसारी, अर्जुन मुंडा, भुनेश्वर सिंह, समसुद्दीन अंसारी, योगेंद्र महतो, सुरेश तिलक, मुंडा महतो, सामाउद्दीन अंसारी, समुद्र मुंडा, जलेश महतो, मिन्हाज अंसारी, बालेश्वर महतो सहित कई नाविक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola