मुंडा टोला व नायक टोला में पानी की किल्लत, गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी

Updated at : 15 Mar 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुंडा टोला व नायक टोला में पानी की किल्लत, गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी

मुंडा टोला व नायक टोला में पानी की किल्लत, गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन

जिले के कई गांवों व कस्बों में पेयजलापूर्ति की स्थिति खराब है. कई चापानल खराब हैं या सूख गये हैं. कुछ स्थानों पर जलमीनार के खराब होने की खबर है. अभी चेत्र माह ही चल रहा है. आगे जब गर्मी चरम पर होगी, तो स्थिति भयावह भी हो सकती है. ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है. उधर, दो-तीन माह पहले विभाग ने बैठक कर जिले के सभी चापानल, जलमीनार और पेयजल के सभी स्त्रोतों की मरम्मत कराने का आदेश दिया था, लेकिन स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. इसी कड़ी में मुर्रामकला गांव की पेयजल समस्या पर प्रस्तुत है रिपोर्ट. ::::मुर्रामकला की तीन जलमीनार बंद, कई मुहल्लों के लोगों को होती है परेशानी भागीरथ महतो, रामगढ़ नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पानी का संकट है. वार्ड नंबर 30 के मुरार्मकला में चार जलमीनार लगी हैं. इसमें नायक टोला में दो व करमाली टोला में दो हैं. कई चापानल खराब या सूख गये हैं. तापमान बढ़ने के साथ पानी की समस्या बढ़ेगी. पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को आनेवाले दिनों में परेशानी बढ़ेगी. ग्रामीणों के अनुसार, गांव में यह समस्या वर्षों से बनी हुई है. ग्रामीणों ने जलसंकट दूर करने की मांग की है. मुर्रामकला में नगर विकास विकास ने लगभग आठ वर्ष पूर्व जलमीनार का निर्माण कराया था. जलमीनार बनने के बाद कुछ दिनों तक ग्रामीणों को पानी मिला. इसके बाद किसी कारण से जलमीनार से पानी मिलना बंद हो गया. देखरेख के अभाव में जलापूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे ठप हो गयी. ग्रामीणों ने विभाग से इस पर शीघ्र संज्ञान लेने और जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. जलमीनारों की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग : पूर्व वार्ड पार्षद पूर्व पार्षद सीता देवी ने कहा कि क्षेत्र में चार जलमीनार का निर्माण कराया गया था. इससे कुछ समय तक जलापूर्ति होती रही. कमेटी का गठन नहीं होने और बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण बाद में व्यवस्था ठप हो गयी. उन्होंने कहा कि जल सहिया की नियमित नियुक्ति जरूरी है. इससे पानी आपूर्ति की निगरानी हो सकती है. मुर्रामकला में चार जलमीनार में से तीन बंद हैं. एक से सीमित घरों तक ही पानी पहुंच रहा है. विभाग से सभी जलमीनारों की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. ग्रामीणों को कुएं पर निर्भर रहना पड़ता है : मुरार्मकला के चिंतामनी पटेल ने बताया कि गांव के कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछायी गयी है. एक जलमीनार से कुछ घरों तक पानी पहुंचता है, लेकिन जलापूर्ति नियमित नहीं हो रही है. इसके कारण लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. रोजमर्रा के काम के लिए ग्रामीणों को कुएं पर निर्भर रहना पड़ता है. गर्मी के दिनों में कुएं का पानी भी सूख जाता है. इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सिंचाई के लिए बोरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए : आशा महतो ने कहा कि विभाग ने जलमीनार का निर्माण कराया है, लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में इससे लोगों को जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. उन्होंने बताया कि मुंडा टोला, नायक टोला व भुताहीटांड़ में लोगों को पानी के अभाव का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र में एक और जलमीनार की आवश्यकता है. सिंचाई के लिए बोरिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए. गांव में चापानल लगे हैं, लेकिन अधिकतर चापानल खराब हैं. सूचना मिलने पर चापानल की मरम्मत करेगी टीम : कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने कहा कि मुर्रामकला सहित जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है, उसकी सूचना विभाग को लोग दें. जिन जलमीनार की देखरेख की गारंटी अवधि समाप्त नहीं हुई है, उनका निपटारा संबंधित कमेटी द्वारा किया जायेगा. गारंटी अवधि समाप्त होने के बाद मरम्मत विभाग द्वारा होगा. उन्होंने बताया कि चापानल की मरम्मत के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गयी है, जो सूचना मिलने पर मरम्मत का कार्य करेगी.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola