मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Author Md|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन
फोटो     मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीएलओ के साथ बैठक करते जिला स्तरीय अधिकारी

रामगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

रामगढ़. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र व बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र (पतरातू भाग) में गणना चरण 30 जून से 29 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है. इस दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र का वितरण व प्राप्त प्रपत्रों की प्रविष्टि बीएलओ एप के माध्यम से की जा रही है. डीडीसी आशीष अग्रवाल, अपर समाहर्ता मनिंद्र भगत सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरण, प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, मतदाताओं से समन्वय व अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की.

बीएलओ को मिला ये निर्देश

अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण तथा प्राप्त प्रपत्रों की बीएलओ एप के माध्यम से समयबद्ध व त्रुटिरहित प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों के बीएलओ को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने व प्राप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ, पर्यवेक्षकों व संबंधित पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का गंभीरता व पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने व प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola