ePaper

जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Updated at : 21 Jan 2026 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

विज्ञापन

रामगढ़. आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में आयोजित युवा मोर्चा की राज्यस्तरीय संयोजक मंडली की बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ युवा समाजसेवी पीयूष चौधरी व प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में प्रखंड, नगर परिषद व छावनी परिषद की संयोजक मंडली के पदाधिकारी शामिल हुए. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी शामिल थे. बैठक में झारखंड के युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने व सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. श्री महतो ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताया. कहा कि जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने व समाज व राज्य को नयी दिशा देने की अपील की. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो, रोहित सोनी, नीतीश निराला, मनोज महतो, देव महतो, बिशु रजवार, रणधीर महतो, शिवम मिश्रा, नीतीश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, सतीश कुमार, मनजीत सिंह भोक्ता, शिवम पिल्लई, अरुण कुशवाहा, सोनू सागर, राज पासवान, रोशन पोद्दार, सचिन कुमार, सत्यम सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola