रामगढ़ में बैंककर्मी हड़ताल पर, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग
पांच दिवसीय कार्यशैली की मांग करते बैंककर्मी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर, 2026 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. रामगढ़ में बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और शांतिपूर्ण रैली निकालेंगे.
रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट
रामगढ़. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी. इसी क्रम में रामगढ़ जिले में भी बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल होकर धरना, प्रदर्शन और शांतिपूर्ण रैली का आयोजन करेंगे.
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग
यह आंदोलन बैंकिंग क्षेत्र में 5-Day Banking लागू करने, Fair PLI सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में किया जा रहा है.
बिजुलिया पुल से थाना चौक तक निकलेगी रैली
रामगढ़ में प्रस्तावित रैली बिजुलिया पुल से शुरू होकर सुभाष चौक होते हुए थाना चौक तक निकाली जाएगी. रैली में लगभग 50 से 60 बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे.
बैंककर्मियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील
UFBU रामगढ़ ने जिले के सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि वे एकजुट होकर हड़ताल और प्रदर्शन में भाग लें और अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को सफल बनाएं.
‘5-Day Banking लागू करो. Fair PLI सुनिश्चित करो.’ के नारों के साथ बैंक कर्मचारी अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में बैंककर्मियों की हड़ताल; अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए