भुरकुंडा में बैंककर्मियों की हड़ताल; अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

अपनी मांगो को लेकर हड़ताल करते बैंक के कर्मचारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा में बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और लंबित मुद्दों पर सरकार से जल्द निर्णय की मांग की.

विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़). भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल देखने को मिली. बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की. कोयलांचल के एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं.

विज्ञापन

5 दिवसीय बैंकिंग कार्य की मांग

मुख्य मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार और रविवार अवकाश हो तथा सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य संचालित किया जाए.

कार्यभार और लाभ में अंतर समेत लंबित मुद्दों पर विचार की मांग

इसके अलावा कर्मचारियों ने निचले और ऊपरी स्तर के कर्मचारियों के कार्यभार, कार्यशैली और लाभ में दिखाई देने वाले अंतर सहित अन्य लंबित मुद्दों पर भी सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की है.

1000 दिनों से फैसले का इंतजार, अब तक ठोस पहल नहीं

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर वे लगभग 1000 दिनों से निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है.

मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का संकेत

बैंक कर्मचारियों ने साफ संकेत दिया है कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर जल्द विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता भी अपनाया जा सकता है. बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल सिर्फ छुट्टी की मांग नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार से निर्णय लेने की बात कही गयी.

ये भी पढ़ें: कभी मनोरंजन और खेल का केंद्र था पतरातू का श्रम कल्याण केंद्र, अब बदहाली के साथ नशेड़ियों का अड्डा बना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola