JPSC-JSSC मुद्दे पर रामगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन, DC-SP कार्यालय घेरा; मधु कोड़ा भी पहुंचे

विज्ञापन

JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता ने डीसी कार्यालय का घेराव करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला इकाई ने JSSC और JPSC से जुड़े मुद्दों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया. कार्यकर्ताओं ने डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव कर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और जांच की मांग की.

विज्ञापन

रामगढ़ से राजीव सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

रामगढ़. JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने DC एवं SP कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

सनशाइन बैंक्वेट हॉल से समाहरणालय तक निकला पैदल मार्च

कार्यक्रम की शुरुआत सनशाइन बैंक्वेट हॉल से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचकर DC और SP कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठायी और JSSC-JPSC से जुड़े मामलों की जांच तथा कार्रवाई की मांग की.

मधु कोड़ा और रोशन लाल चौधरी समेत कई नेता रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे.

भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा. प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और स्थिति पर नजर रखी जा रही थी.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में बैंककर्मी हड़ताल पर, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola