रामगढ़ के केदला में पांच ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी, जंगल में छिपे थे आरोपी; पुलिस ने 2 को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बरामद बैटरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के केदला में ट्रेक्टर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने चोरी की पांचों बैटरी भी बरामद की है.

विज्ञापन

केदला से वकील की रिपोर्ट

विज्ञापन

केदला (रामगढ़). जगेश्वर थाना अंतर्गत तिलैया व डाकासाड़म गांव से बीती रात पांच ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर ली गयी थी. पुलिस ने अपने सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की पांच बैटरियां बरामद कर लीं.

जंगल में छापेमारी कर पकड़े गये दोनों आरोपी

बैटरी चोरी की घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. सूचना के आधार पर टीम ने पास के जंगल में छापेमारी की, जहां बैटरी के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया गया. मौके से घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गयी.

गोला चौक और मांडू के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय सक्षम कुमार, पिता अनिल प्रसाद वर्णवाल, ग्राम गोला चौक, थाना विष्णुगढ़ तथा 18 वर्षीय अमन कुमार, पिता सरजू रजक, ग्राम हुआग, थाना मांडू शामिल हैं. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि छापामारी दल में उनके अलावा पुअनि सुरेश पाहन, सअनि राकेश बन्डो, सअनि परवेज अशरफ, जैप बल के वशी अहमद खां, संजय शिवचरण हेम्ब्रोम समेत अन्य शामिल थे. पुलिस ने भादवि की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

फोटो 11 केदला 01 पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
फोटो 11 केदला 01 पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola