नम आंखें, गूंजते जयकारे और ढोल की थाप... दिगवार में ऐसे हुई गणपति की विदाई

Updated:
विज्ञापन

मंच पर मौजूद सांसद मनीष जायसवाल और श्रद्धालु

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिगवार में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन नम आंखों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने विसर्जन शोभायात्रा में भाग लिया और सुख-शांति का संदेश दिया।

विज्ञापन

प्रदीप यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन

कुजू (रामगढ़): दिगवार में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ. इस अवसर पर गाजे-बाजे और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. विसर्जन कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए. पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया.

गणेश आराधना से मिलती है सुख-शांति : सांसद

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं. उनकी आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव लोगों को आस्था के साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है.

ये भी पढ़ें- गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, भावपूर्ण विदाई

नम आंखों से दी गणपति को विदाई

इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले गए. रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की.

समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद

मौके पर भाजपा नेता रंजीत पाण्डेय, राजीव जायसवाल, मंजू देवी, विनोद प्रसाद, पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज गिरी, सचिव कुलदीप कुशवाहा, उपसचिव मनोहर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रवि कुशवाहा, उपकोषाध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रभारी प्रभाकर कुशवाहा सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Coal News: आम्रपाली कोल माइंस में CISF की तैनाती, 200 जवान संभालेंगे सुरक्षा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola