ePaper

सिरका में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महासभा

Updated at : 18 Jan 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
सिरका में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महासभा

सिरका में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महासभा

विज्ञापन

विस्थापित व रैयतों को अधिकार नहीं मिलेगा, तो होगा आंदोलन फोटो 18गिद्दी4-मंच पर उपस्थित डुमरी विधायक व अन्य गिद्दी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले सिरका-अरगड्डा स्थित श्रमिक फुटवॉल मैदान में रविवार को रैयत विस्थापित अधिकार महासभा आयोजित की गयी. सभा में मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने विस्थापन व प्रदूषण के सवाल पर कहा कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को उजाड़ा जा रहा है. उन्हें हक-अधिकारी से वंचित रखा जा रहा है. पिछले दिनों रामगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण सुरेंद्र महतो द्वारा प्रदूषण को लेकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस मामले पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संज्ञान लिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक प्रदूषण फैलाने वाली आलोक स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विस्थापितों को न तो नौकरी मिली है और न ही पनर्वास की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विस्थापितों को उनका अधिकार और प्रदूषण पर अविलंब रोक नहीं लगेगी, तो जनआंदोलन तेज किया जायेगा. महासभा में परमेश्वर महतो, बिहारी महतो, देवेंद्रनाथ महतो, पवन महतो, विजय साहू ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. अध्यक्षता संजय महतो ने की. संचालन बालकिशुन महतो ने किया. महसभा में मेघा महतो, हरिनारायण महतो, गोपाल महतो, बसंत बेदिया, रामलगन महतो, मिठाईलाल, मदन महतो, आशीष सिंह, भुवनेश्वर महतो, अनू महतो, किशोर महतो, हरेंद्र महतो, भीमराज महतो, डब्ल्यू महतो, अजय महतो, सुरेश महतो, जगलाल महतो, रवि महतो, संतोष चौधरी, राजेंद्र बेदिया, आनंद कटियार, पानेश्वर महतो, रमेश कुमार महतो, बालेश्वर महतो, सूरज साहू, सूरज सिंह, प्रेम नायक, देवानंद महतो, भीम महतो, सल्लू खान, मिथिलेश दांगी, लक्ष्मण महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola