क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए घर से निकला 11 साल का मासूम लापता, 4 घंटे बाद मिली ऐसी खबर कि छलक पड़े परिजनों के आंसू
रामगढ़ से लापता हुए 11 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ओरमांझी से चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
रामगढ़: क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए गिरिडीह से रामगढ़ आया 11 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया. किशोर के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में किशोर के साथी आसिफ कुमार ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर उसके लापता होने की जानकारी दी.
आपके शहर में
आवेदन के आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी. किशोर को खोजने के लिए पुलिस टीम ने रामगढ़ शहर और आसपास के विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटायी.
जांच के दौरान पुलिस को किशोर के ओरमांझी, रांची में होने की जानकारी मिली. इसके बाद रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के अंदर किशोर को ओरमांझी से सकुशल बरामद कर लिया.
किशोर के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि किशोर के लापता होने की शिकायत मिली थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटायी और करीब चार घंटे के अंदर किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.
यह भी पढें: रांची में पुलिस का ‘ऑल आउट एक्शन’, 25+ जगहों पर चेकिंग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए