बुजुर्ग जमीरा में पीसीसी सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता की शिकायत की

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास करती विधायक, सांसद प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के बुजुर्ग जमीरा में विधायक ममता देवी ने डीएमएफटी फंड से पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने पुरानी सड़क में अनियमितता की शिकायत भी की।

विज्ञापन

बरकाकाना, रामगढ़: रामगढ़ छावनी परिषद के वार्ड नंबर सात स्थित बुजुर्ग जमीरा में रविवार को डीएमएफटी फंड योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी और सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल उपस्थित थे. पीसीसी सड़क का निर्माण बुजुर्ग जमीरा स्थित शिव मंदिर से बीटी रोड तक किया जायेगा. पंडित राज किशोर पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कराकर शिलान्यास कराया.

विज्ञापन

मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी पहली प्राथमिकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार पहल की जा रही है.

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की

इस दौरान बुजुर्ग जमीरा के ग्रामीणों ने विधायक से कुछ दिन पूर्व बनायी गयी सड़क में अनियमितता की शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण के महज एक वर्ष के अंदर ही सड़क की स्थिति खराब हो गयी है. विधायक ने ग्रामीणों से मामले की लिखित शिकायत देने को कहा.

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में सांसद मनीष जायसवाल सकारात्मक पहल कर रहे हैं. क्षेत्र में जल्द ही कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा.

मौके पर हीरा गोप, बीएन राम, सतीश यादव, करण गोप, दिलीप यादव, विनोद गोप, पवन कुमार महतो, विक्रम गोप, राजकुमार यादव, महेश यादव, उमेश मुंडा, कुंदन गोप, चंदन गोप, पवन गोप, जयंत यादव, विक्कू यादव, सुनील यादव, तरुण गोप, कल्लू गोप, सनी गोप, दीपक गोप, भज्जू यादव, लूंबा यादव, बबलू गोप आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola