:::गिद्दी : स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य का विरोध

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी : स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य का विरोध

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी क पंचायत में प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है. इसके कारण लेवलिंग व साफ-सफाई के लिए पहुंची जेसीबी मशीन को यहां से लौटना पड़ा. लोगों ने प्रशासन से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य दूसरे जगह पर कराने की मांग की है. इसे लेकर लोगों ने सीसीएल प्रबंधन को मांग पत्र देने का निर्णय लिया है. लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य जिस स्थल पर हो रहा है, वहां पर बच्चे प्रतिदिन खेलते हैं. कभी-कभी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. यदि यहां पर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण करा दिया जाता है, तो बच्चों के खेलने की जगह समाप्त हो जायेगी. स्वास्थ्य विभाग से लगभग 55.50 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण एजेंसी जिला परिषद और अभिकर्ता अनमोल इंटरप्राइजेज हैं.

सीसीएल प्रबंधन की अधिग्रहित जमीन है : सीओ : डाड़ी अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा ने कहा कि यह सीसीएल प्रबंधन की अधिग्रहित जमीन है. प्रबंधन ने निर्माण कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है. मुखिया कविता सिंह ने कहा कि स्थल का चयन हमने नहीं किया है. सभी कार्य प्रशासनिक स्तर पर किये गये हैं. विरोध करने वालों में नूतन मिश्रा, छाया मिश्रा, सरोज देवी, संगीता सिंह, रंजनी देवी, सुनैना सिंह, सीमा सिंह, भगवानी देवी, सरिता सिंह, उमा देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, मुस्कान, निक्की, मीना देवी, प्रदीप सिंह, एसएन मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रितेश मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, कृष्णा पासवान, विक्की, रविकांत सिंह, सूर्यप्रकाश शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola