गोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा अग्रवाल मोहल्ला

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 6 चितरपुर ए - कार्यक्रम में शामिल सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

गोला में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जागरण में राजीव जायसवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन

मगनपुर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोला के अग्रवाल मोहल्ला में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने का संदेश

मौके पर राजीव जायसवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से धर्म, सत्य, न्याय, कर्म और मानव कल्याण का संदेश दिया. परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को सत्य और धर्म के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए. श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्म का संदेश आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन करता है.

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, कर्तव्य, प्रेम और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का अवसर है. उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.

जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंजा मोहल्ला

जागरण के दौरान भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया. जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से अग्रवाल मोहल्ला भक्तिमय हो उठा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

मौके पर समाजसेवी जनार्दन पाठक, भाजपा गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रीतम झा, सूरज वर्मा, प्रदीप महतो, निहार रंजन, हरीश बर्मन, शिव प्रकाश प्रसाद, अप्पू गुप्ता, धीरज पाठक, चंदन पाठक, बबलू गुप्ता, अरविंद रवानी, छोटेलाल रवानी, नैतिक पोद्दार, मंटू अग्रवाल, साधु चरण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola