स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूरा करायें अधिकारी : डीसी

स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूरा करायें अधिकारी : डीसी
डीसी ने अलग-अलग विभाग के कार्यों की समीक्षा की रामगढ़. उपायुक्त कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध, पर्यटन विकास एवं जिला खेल विभाग, जिला पंचायती राज व जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की अलग-अलग बैठक हुई. जिला अनाबद्ध निधि की बैठक में उपायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली. वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत योजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत उपस्थित थे. पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों को जल्द पूरा करें : उपायुक्त ने पर्यटन विकास एवं जिला खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने उपायुक्त को विभाग के कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने विभागीय स्तर पर जिला एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण की जानकारी ली. सभी अंचल अधिकारियों से समन्वय कर जल्द भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने काे कहा. उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा. टाइड एवं अनटाइड फंड की लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करायें : जिला पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. जिला पंचायती पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने योजनाओं की जानकारी उपायुक्त को दी. पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पंचायत भवनों के कार्यों की समीक्षा कर उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिया. वित्त आयोग के कार्यों में उपायुक्त ने टाइड एवं अनटाइड फंड की लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा. 13 उच्च विद्यालयों को प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का भेजा गया प्रस्ताव : शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में उच्च विद्यालयों के प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने उपायुक्त सहित समिति के सदस्यों को प्रखंड स्तर से उच्च विद्यालयों के प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित को लेकर प्राप्त प्रस्ताव के संबंध में जानकारी दी. जिला समिति ने 13 विद्यालयों को उत्क्रमित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया. जिला स्तरीय समिति ने उच्च विद्यालय भुरकुंडा, पीएम श्री हाई स्कूल पतरातू, उच्च विद्यालय बरकाकाना, उच्च विद्यालय दाड़ीडीह, उच्च विद्यालय बीचा, उच्च विद्यालय कोरांबे, उच्च विद्यालय बरियातू, उच्च विद्यालय सूतरी, उच्च विद्यालय बंदा, उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, उच्च विद्यालय कुलही, राममनोहर लोहिया श्रमिक हाई स्कूल बोंगाहारा को प्लस टू उच्च विद्यालय को उत्क्रमित करने के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




