जोगा मांझी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : संजीव
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 07 Feb 2026 10:50 PM
जोगा मांझी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : संजीव
रबोध में स्वतंत्रता सेनानी जोगा मांझी की पुण्यतिथि मनायी गयी गिद्दी. झामुमो ने रबोध में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी जोगा मांझी की पुण्यतिथि मनायी. अतिथि व जोगा मांझी के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. झामुमो के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी जोगा मांझी ने देश व समाज के लिए जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने युवाओं से उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने व विचारों को आत्मसात करने की अपील की. समारोह में झामुमो के जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य गौरव पटेल ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. इसकी अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने की. इस अवसर पर महेश महतो, श्रीनाथ महतो, संतोष मांझी, अघनू मांझी, बलराम, भगत मांझी, शिवशंकर मांझी, अशोक महतो, धनेश्वर महतो, मंगलदेव महतो, रामपति, पुरुषोत्तम करमाली, धनीराम, उषा, शांति, गायत्री, चिंता, बुलबुल, मोनिका, सीता, पार्वती, अजीत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










