शिक्षकों के सम्मान में सजे गीत-संगीत के रंग, गोला के स्कूल में बच्चों ने मनाया Teacher's Day

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 05गोला,01- मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

गोला के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस दौरान विद्यार्थियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया. इसके बाद शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.

मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार महतो ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में शिक्षक रुपनाथ महतो, टेरेसा पुष्पिका टोप्पो, श्यामा कुमारी, लालमोहन बेदिया, राधे श्याम साहू, आदित्य कुमार, रीता करमाली, मनोज कुमार, सुधीर चौधरी, प्रदीप कुमार, बालेश्वर प्रसाद सिन्हा, गंदौरी राम, नरेश भगत, उषा रंजन कुमार, ममता कुमारी, सुधांशु कुमार महतो, मो. अकरम अंसारी, साक्षी अवस्थी, भागवत तिवारी सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola