Teacher's Day: होली क्रॉस स्कूल में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से बताया शिक्षकों का महत्व, खूब बजी तालियां

Updated:
विज्ञापन

समारोह में शामिल शिक्षक शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network

घाटोटांड के होली क्रॉस स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित। छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा।

विज्ञापन

घाटोटांड. होली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के स्वागत से हुआ. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गौतम पांडा, कमला कुमारी, बिंदु एवं नरेश प्रसाद महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. छात्र कैबिनेट के सदस्यों ने शिक्षकों के सम्मान में विशेष प्रार्थना प्रस्तुत की.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य, गीत, भाषण और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. अनु कर्नाटा ने शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षकों के योगदान पर भाषण दिया. वहीं, कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षकों की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणास्रोत भी होते हैं.

प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को समर्पित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. कक्षा 12 के विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह भर दिया. उपस्थित लोगों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

वरिष्ठ शिक्षक गौतम पांडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर निर्मला ने शिक्षकों के अथक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यालय के अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है.

समारोह में विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola