जेएसपी पतरातू में मनायी गयी ओपी जिंदल की जयंती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 9:50 PM
जेएसपी पतरातू में मनायी गयी ओपी जिंदल की जयंती
प्रतिनिधि, भुरकुंडा
जेएसपी पतरातू में बुधवार को ओपी जिंदल बाऊजी की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया. सुंदर पाठ का आयोजन हुआ. इसके बाद जिंदल आशा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ प्लांट प्रमुख आशीष जैन, एचआर प्रमुख अजय झा व प्लांट के सभी विभागों के प्रमुखों ने केक काटा. बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया गया. बिरहोर कॉलोनी डाड़ीडीह में भंडारे के बाद बिरहोर परिवारों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. प्लांट प्रमुख आशीष जैन ने कहा कि ओपी जिंदल महान दूरदृष्टा थे. मातृभूमि के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर उन्होंने भारत को आत्मनिर्भरता की राह दिखायी. उन्होंने अपनी मेहनत व प्रतिबद्धता से ओपी जिंदल ग्रुप जैसे विशाल औद्योगिक समूह की स्थापना की, जो आज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. एचआर प्रमुख अजय झा ने कहा कि ओपी जिंदल महान व्यक्तित्व व प्रेरणा स्रोत थे. उनकी दूरदर्शिता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि आज से 50 साल पहले ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का सपना देख लिया था. देश का भाग्य बदलने में अग्रणी भूमिका निभाने लगे थे. इस अवसर पर ओपी जिंदल स्कूल में भी उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. बच्चों को उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










