गोला के टुंगरीडीह में डिवाइडर तोड़ गड्ढे में घुसा वाहन, चालक समेत अन्य सवार फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त वाहन की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग : Prabhat Khabar Network

झारखंड के गोला में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीन मवेशी बरामद किए गए हैं. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गोला (रामगढ़). गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत अंतर्गत टुंगरीडीह में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना के बाद मवेशी तस्करी का मामला सामने आया. दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा एक्सयूवी वाहन से तीन मवेशियों को बरामद किया गया है. सूचना मिलने पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया. बरामद मवेशियों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में घुसा वाहन

बताया जाता है कि वाहन (जेएच05एयू-5522) टुंगरीडीह के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसा. दुर्घटना के बाद वाहन चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गये. ग्रामीणों ने वाहन की जांच की, तो अंदर तीन मवेशी मिले.

वाहन में पैर बांधकर ठूंसकर रखने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, मवेशियों के पैर बांध कर उन्हें वाहन में ठूंस कर रखा गया था. लंबे समय तक बंद रहने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी थी. ग्रामीणों ने मवेशियों को बाहर निकालकर चारा और पानी दिया.

महुआटांड़ की ओर ले जाने की जतायी आशंका

ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि मवेशियों को अवैध तरीके से लाकर महुआटांड़ थाना क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में झामस की राज्य स्तरीय बैठक, ग्रामीण गरीबों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola