कुजू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, भक्तिमय गीतों से गूंजा माहौल
फीता काटकर उद्घाटन करते लोग : Prabhat Khabar Network
कुजू के पोचरा दुर्गा मंडप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु उत्साह के साथ जुटे हैं.
कुजू (रामगढ़). पोचरा के दुर्गा मंडप परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार से 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन करमा लोकल सेल समिति के रामेश्वर महतो ने किया.
आपके शहर में
जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजा मंडप परिसर
हरिकीर्तन के शुरू होते ही पूरा मंडप परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा.
आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति के सदस्य
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक दामोदर यादव, अध्यक्ष रतन यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, सचिव मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव और मीडिया प्रभारी अजय व रवि यादव सक्रिय हैं.
स्थानीय लोग भी आयोजन में दे रहे सहयोग
इनके साथ ही वार्ड पार्षद पवन यादव, संदीप कुमार, पूर्व पार्षद अर्जुन यादव समेत समिति के दर्जनों सदस्य और स्थानीय लोग मुस्तैदी से जुटे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा संगम खदान में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, कामकाज ठप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए