स्वतंत्रता हमारे लिए अमूल्य धरोहर है, इसे संजो कर रखें : विजयंत

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता हमारे लिए अमूल्य धरोहर है, इसे संजो कर रखें : विजयंत

स्वतंत्रता हमारे लिए अमूल्य धरोहर है, इसे संजो कर रखें : विजयंत

विज्ञापन

भुरकुंडा. एला एंगलाइज विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया. विद्यार्थियों ने परेड व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया. जलियांवाला बाग घटना पर आधारित नाटक का मंचन किया. मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया है. अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस आजादी को बना कर रखें. सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान से प्राप्त हुई है. अब हमारा कर्तव्य है कि हम इस आजादी की रक्षा करें. प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि देशभक्ति केवल तिरंगा लहराने या गीत गाने से पूरी नहीं होती, बल्कि अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करना भी सच्ची देशभक्ति है. मौके पर अखिलेश शर्मा, संजय सिंह, दीनबंधु सिंह, राजेंद्र महतो, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश सोरेन, वन उप परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार, उत्तम कुमार, संतोष कुमार शर्मा, बृजेश पांडा, विजेंद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, प्राचार्या अंजू पटेल, धर्मेश सोनी, जयकिशोर प्रसाद महतो, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह कुमार, विश्वक सेन, वैभव कुमार, कृष्ण का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola