:टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में शिवाजी जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन

:टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में शिवाजी जयंती मनी

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के जेआरडी टाटा हाउस के अंतर्गत हाउस प्रभारी दीपक कुमार पाठक के मार्गदर्शन में किया गया. छात्र उदय प्रसाद व छात्रा मुस्कान कुमारी ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत किया. छात्रा आरुही कुमारी ने शिवाजी महाराज के जीवन-संघर्ष, वीरता एवं दूरदर्शिता को प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श नेतृत्व, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे. उनका जीवन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है. मौके पर रीता चंदा, शकुंतला गिरी, जितेंद्र प्रसाद, रवि चक्रवर्ती, शंभू प्रसाद, भूपेंद्र सहाय, अभिषेक पाठक, सरविंद कुमार, खुशबू रानी, वीणा पांडे मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola