बीएफसीएल ने 772 से अधिक कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन
बीएफसीएल ने 772 से अधिक कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

बीएफसीएल ने 772 से अधिक कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

विज्ञापन

रामगढ़. बीएफसीएल ने समावेशी कार्यस्थल संस्कृति के तहत 772 से अधिक कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन मनाया. इस कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया. मौके पर कंपनी के अनंत शंकर सेठ, जसपाल भांकर, आभास लुहारूवाला, जितेंद्र द्विवेदी, साजिद रजा, फिरोज अहमद उपस्थित थे. कहा गया कि बीएफसीएल अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है. उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है. प्रबंधन ने सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन व मुख्य कार्यालय में किया गया. इस अवसर पर जनवरी माह में जन्मे कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा. यह आयोजन एचआर विभाग द्वारा संचालित पीपुल फर्स्ट कल्चर के तहत किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola