पूंजीपतियों के फायदे के लिए आया है नया श्रम कानून : रमेंद्र

Updated:
विज्ञापन

पूंजीपतियों के फायदे के लिए आया है नया श्रम कानून : रमेंद्र

विज्ञापन

उरीमारी. केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार श्रम कोड कानून के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए शनिवार को उरीमारी स्थित यूसीडब्ल्यूयू कार्यालय में सभा का आयोजन हुआ. सभा में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि यह कानून दरअसल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने व मजदूर वर्ग को कमजोर करने का प्रयास है. सरकार मजदूरों की वर्षों की मेहनत से अर्जित अधिकारों को खत्म करना चाहती है. सभा का संचालन वासुदेव साव ने किया. सभा में देवेंद्र सिंह, उदय कुमार सिंह, आरपी सिंह, लखनलाल महतो, सुखदेव प्रसाद, संजीव बेदिया, आशीष गुप्ता, मोहन मांझी, संजय शर्मा, संतोष यादव, विंध्याचल बेदिया, रामनरेश सिंह, अशोक गुप्ता, निर्मल साव, लालो महतो, रमाकांत दुबे, महेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, संजय वर्मा, मोहन सोरेन, अशोक शर्मा, संजय, दशरथ कुर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola