अंतिम सोमवारी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा
गिद्दी में अंतिम सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गिद्दी के बड़काचुंबा स्थित मां रक्षा काली मंदिर से अंतिम सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. मां छिन्नमस्तिका मंदिर से जल लेकर शिवालय में जलाभिषेक किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
गिद्दी. अंतिम सोमवारी पर बड़काचुंबा स्थित मां रक्षा काली मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए.
आपके शहर में
मां छिन्नमस्तिका मंदिर से उठाया जल
श्रद्धालु कलश लेकर मां छिन्नमस्तिका मंदिर बुमरी पहुंचे, जहां विधिवत जल का उठाव किया गया. इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल लेकर उच्चरिंगा स्थित शिवालय पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया.
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
जलाभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जय घोष से गूंज उठा. कलश यात्रा में मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू महतो, उपमुखिया अंजनी देवी, अमित बेलथरिया, पुरंजय मिश्रा, भीम प्रजापति, जितेंद्र मिश्रा, लखन साव, सुदामा करमाली, महेंद्र साव, भागीरथ महतो, प्रदीप महतो, राजू, गोविंद महतो, संगीता देवी, मुनती देवी, किरण कुमारी, रिंकी कुमारी, भूषण, विशु तिवारी, रामप्रकाश भटेले, महेश महतो, नयन कुमार, छोटू साव, वीरू साव, प्रेम महतो, रुपेश, पप्पू, शंकर महतो, बसंत सोनी, पिंकी देवी, किशोर महतो शामिल थे.
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उधर सावन माह की अंतिम सोमवारी पर अहले सुबह से ही गिद्दी कोयलांचल तथा इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. मंदिर परिसरों में लगी लंबी-लंबी कतारों के बीच हर-हर महादेव, बोल बम और जय शिव शंभू के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.
सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया पूजन
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजा-अर्चना किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. गिद्दी थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए