कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट व कैंटीन संचालक परेशान

Updated:
विज्ञापन
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट व कैंटीन संचालक परेशान

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट व कैंटीन संचालक परेशान

विज्ञापन

महंगे दामों पर कोयला खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है, इससे रसोई में काम करने वाले कर्मियों को हो रही है परेशानी. पतरातू. पतरातू क्षेत्र में इन दिनों कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के कारण रेस्टोरेंट व कैंटीन संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पतरातू लेक रिसोर्ट के रेस्टोरेंट, पीवीयूएनएल के कैंटीन व मेस, रेलवे के कैंटीन व मेस समेत अन्य होटलों में समय पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने से भोजन बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कई जगहों पर खाना बनाने के लिए महंगे दामों पर कोयला खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है. इससे खर्च बढ़ने के साथ-साथ रसोई में काम करने वाले कर्मियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कोयले के धुएं व गर्मी के कारण रसोई में काम करना भी मुश्किल हो गया है. इस संबंध में स्थानीय शीन गैस एजेंसी के संचालक मो शाहनवाज जमील ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर कुछ दिक्कत जरूर हो रही है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. एजेंसी में करीब 16 से 17 हजार एक्टिव उपभोक्ता हैं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा प्रतिदिन एक ट्रक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. कभी-कभी दो ट्रक भी मिल जाता है. वर्तमान में एजेंसी के पास 500 से अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. समस्या मुख्य रूप से बुकिंग के समय अधिक भीड़ होने के कारण हो रही है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि दिन में बुकिंग में परेशानी हो, तो रात 10.30 बजे से सुबह छह के बीच अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से बुकिंग करें. डीएससी नंबर मिलने के बाद सिलिंडर मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola