मंगलवार को गाड़ी आने पर ही सुचारू रूप से मिलेगी गैस

मंगलवार को गाड़ी आने पर ही सुचारू रूप से मिलेगी गैस
तनाव की स्थिति उत्पन्न करने से बचें गैस उपभोक्ता रामगढ़. रामगढ़ एचपी गैस एजेंसी थाना चौक में रविवार को गैस की दो गाड़ियां पहुंचीं. गाड़ियों में 684 सिलिंडर थे. इन सिलिंडरों को बुकिंग करानेवाले और ओटीपी प्राप्त उपभोक्ताओं को दिया गया. रामगढ़ एजेंसी के उज्ज्वल महतो ने बताया कि रविवार को प्लांट बंद है. सोमवार को गैस की आपूर्ति नहीं होगी. मंगलवार को गैस की गाड़ी एजेंसी पहुंचेगी. इसके बाद ही उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस दी जायेगी. एजेंसी संचालकों ने गैस उपभोक्ताओं से किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न करने से बचने को कहा है. मंगलवार से गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू कर दी जायेगी. व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को अगले सप्ताह से गैस मिलने की संभावना है. गैस की कमी से छात्र परेशान, महंगे दाम पर भरा रहे हैं सिलिंडर : रामगढ़ शहर के विद्यार्थियों पर गैस का असर देखने को मिल रहा है. गैस की कमी का सबसे अधिक असर शहर के लॉज और हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों पर देखा जा रहा है. आमतौर पर ये विद्यार्थी छोटे गैस सिलिंडर का उपयोग कर स्वयं खाना बनाकर अपना खर्च कम रखते हैं. पहले ये सिलिंडर खुले बाजार में लगभग 100 रुपये प्रति किलो की दर से भर जाते थे. इससे छात्रों का खर्च सीमित था. वर्तमान स्थिति में गैस भरवाने के लिए 150 रुपये तक देने पड़ रहे हैं. इसके बावजूद गैस आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है. मजबूरी में विद्यार्थियों को अधिक दाम पर गैस भरवानी पड़ रही है. इससे उनका खर्च बढ़ गया है. कई विद्यार्थी बढ़ते खर्च के कारण भी परेशान हैं. लॉज में रहने वाले छात्र धनंजय ने बताया कि पहले वह गैस भरवा कर खुद खाना बनाते थे. अब गैस महंगी हो गयी है, इससे पढ़ाई के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है. जिला प्रशासन ने जारी किया है संपर्क सूत्र : भारत गैस का व्हाट्स एप : 1800 22 4344, मिस्ड कॉल : 7710955555, आइवीआरएस : 7715012345. इंडेन गैस का व्हाट्स एप : 7588888824, मिस्ड कॉल : 8454955555, आइवीआरएस : 7718955555. एचपी गैस का व्हाट्स एप: 9222201122, मिस्ड कॉल : 9493602222, आइवीआरएस : 8888823456.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




